रजगामार पंचायत में प्रभारी अधिकारी को हटाने का प्रस्ताव पास,अमल न होने पर सदस्यों मे रोष

कोरबा। कोरबा जनपद पंचायत कोरबा के सदस्यों द्वारा जनपद के राशन कार्ड शाखा सहित दो अन्य शाखाओं के प्रभारी अधिकारी को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद भी उक्त अधिकारी के अपने पद पर जमे होने से सदस्यों में रोष व्याप्त हो गया है।

जनपद सदस्य श्रीमती उषा खूंटे के द्वारा प्रभारी अधिकारी को हटाने की मांग की गई है। प्रभारी अधिकारी आशुतोष मिश्रा को भी हटाने का प्रस्ताव 15 अक्टूबर को जनपद पंचायत में आहूत की गई।

श्रीमती उषा खूंटे ने बताया कि आशुतोष मिश्रा के स्थान पर किसी और को प्रभार देने का प्रस्ताव लाया गया। बैठक में जनपद सदस्य ने अमलडीहा से मालीकछार सडक़ निर्माण के साथ चिर्रा श्यांग सीसी रोड का निर्माण शीघ्र शुरु कराए जाने का प्रस्ताव लाया गया।