कोरबा। एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना रमेश चन्द्र महापात्र ने मेगा प्रोजेक्ट गेवरा का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने खदान में फेस तक जाकर उत्पादन व ओबी गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा और संचालन व्यवस्था की समीक्षा की।
जोर इस बात पर रहा कि 212 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य कंपनी को मिला है। इसका सभी को ध्यान रखना होगा।
निदेशक तकनीकी ने इस अवसर पर संपवेल का अवलोकन कर बारिश में खदान में एकत्रित जल के रखरखाव और प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने खदान में वर्तमान उत्पादन की समीक्षा कर लक्ष्य अनुरूप कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए।
निदेशक ने दूसरे दिन गेवरा सायलो में कोल डिस्पैच की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। महापात्र भूविस्थपितों के लिए प्रस्तावित पुनर्वास साइट का भी अवलोकन किया और कार्यों में तेजी लाने को कहा।चालू हुई वित्तीय वर्ष में एसईसीएल के सामने लक्ष्य के अनुसार कोयला उत्पादन की चुनौती बनी हुई है।
बारिश की वजह से कोयला उत्पादन पर व्यापक असर पड़ा था। बारिश खत्म होने के बाद प्रबंधन ने अब खदानों में उत्पादन तेज कर दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

