कोरबा। भारत विकास परिषद, आयुष विभाग और इनरव्हील क्लब ने कोरबा के सीतामढ़ी स्थित मिडिल स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। यहां पर डॉक्टर की टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें जरूरी दवाएं दी। उन्हें स्वस्थ रहने के कई फार्मूले बताए गए।
सीतामढ़ी के मिडिल स्कूल मे भारत विकास परिषद के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों का परीक्षण कराया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा और उनकी टीम ने यहां पर सभी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उन्हें दवाइयां प्रदान की।
भारत विकास परिषद की शक्ति स्वरूपा इकाई के अध्यक्ष सुषमा दानी ने बताया कि आज के दौर में हर किसी का स्वस्थ रहना आवश्यक है। इसलिए हमने विद्यार्थियों के प्रति अपने सरोकर दिखाए। सामाजिक कार्यकर्ता मधु पांडे ने बताया कि समय-समय पर विभिन्न वर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि उन्हें विभिन्न मामले में सतर्क किया जा सके।
सीतामढ़ी स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबंधित शिविर में आयुष विभाग के डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी ने अपना योगदान दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

