कोरबा। छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 स्थित मैग्जीनभाठा, दादर खुर्द के छठ पूजा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पूजा स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। पूजा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और आयोजन से पहले सभी तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
महापौर ने कहा कि छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर एल्डरमैन दीपक यादव, राजा पांडे, बबलू यादव, राधे शर्मा, आदित्य शर्मा, विनोद यादव, किरण शर्मा, जोन कमिश्नर तपन तिवारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
