कई गांव के स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी की व्यवस्था देखी डीएम ने

संकुल समन्वयक की छुट्टी की, शिक्षक को नोटिस

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गढ़ उपरोड़ा, आश्रित ग्राम कदमझेरिया तथा ग्राम कोराई के स्कूल, आंगनबाड़ी और उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।  विद्यालयों में नाश्ता वितरण, गैस सिलेंडर के उपयोग, विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की।

ग्राम गढ़ उपरोड़ा में कलेक्टर ने प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि समय पर कोर्स पूरा करें और 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में बेहतर परीक्षाफल प्राप्त करें। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।

गढ़ उपरोड़ा के प्रायमरी एवं माध्यमिक स्कूल में गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं होने व कम उपस्थिति संकुल समन्वयक मूल शाला में वापस भेजने और प्रायमरी स्कूल के प्रधानपाठक केशव प्रसाद उरांव और मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक विक्टर लकड़ा को शोकॉज नोटिस जारी करने को कहा।

जबकि यही काम कोराई प्राथमिक शाला में बेहतर पाया गया तो प्रधानपाठक और शिक्षकों की प्रशंसा हुई।

उपस्वास्थ्य केंद्र गढ़ उपरोड़ा में संबंधित व्यवस्थाएं बेहतर मिली। कलेक्टर इस पर खुश हुए। कलेक्टर ने डीएमएफ से बन रहे आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गढ़ उपरोड़ा प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक सुधीर बड़ा नहीं मिले। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कदमझेरिया गाँव के लोगों ने राशन के लिए 7 किलोमीटर की पदयात्रा करने की जानकारी दी।

इस पर कलेक्टर ने कहा कि अगले महीने से वे इसी गांव में सुविधा प्राप्त करेंगे।  इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग,जनपद सीईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।