कोरबा।छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा जिला इकाई का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और नगर पंचायत छुरीकला की अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन विशेष रूप से शामिल हुईं। इस दौरान विधायक ने संघ की मांग पर कटघोरा में भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि अखबार वितरक पत्रकारिता जगत की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे गर्मी, बारिश और ठंड सहित हर मौसम में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सुबह-सुबह घर-घर समाचार पत्र पहुंचाकर लोगों तक देश-दुनिया की खबरें पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनका परिश्रम और समर्पण सराहनीय है। उन्होंने वितरकों की मांग पर भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय शर्मा, प्रीतम देवांगन, समजीत सिंह, छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदमसिंह चंदेल और मंदिर प्रबंधक नमन पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
सैकड़ों वितरकों ने साझा की दीपावली की खुशियां
समारोह में संघ के जिला संरक्षक रेशमलाल साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू, सचिव जय सिंह नेताम और कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी तथा सैकड़ों अखबार वितरक शामिल हुए। सभी ने आपसी मेल-मिलाप के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का संचालन करमजीत भारद्वाज ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रेस क्लब कटघोरा के अध्यक्ष अजय धनोदिया ने किया।जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पत्रकारों,समाजसेवियों और संघ के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
