कार के सीट के नीचे छुपाए 3 करोड़ रुपये बरामद, दो आरोपी हिरासत में

बालोद । कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग एक कार से 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, कार में सीट के नीचे विशेष चैंबर बनाकर पैसा छुपाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार और सवारों की तलाशी ली, जिसके बाद यह बड़ी रकम बरामद हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम कहां से आई और इसका उपयोग क्या होने वाला था।