12 लीडर्स ने राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड स्पेशल कोर्स में हुए शामिल

कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा एससीईआरटी में 4 से 8 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय स्पेशल कोर्स में कोरबा जिले के 12 लीडर्स ने सफलतापूर्वक भाग लिया।

कोर्स में सेक्रेटरी एवं ऑर्गनाइजर, मैपिंग एवं स्टार गैजिंग, पायनियरिंग एवं इस्टीमेशन जैसे तीन विशेष मॉड्यूल शामिल थे। राज्यभर से आए लीडर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कोरबा से शामिल होने वाले लीडर्स हैं:
जिला सचिव भरत सिंह वर्मा
जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) डीगम्बर सिंह कौशिक
विकासखंड सचिव प्रीतम लाल राजवाड़े
भागीरथी श्रीवास
नमिता श्यामकुंवर कड़वे
लक्ष्मी राज
विकासखंड संयुक्त सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम
नोहर चंद्रा
मनराखन अगरिया
गाइडर पुष्पा शांडिल्य
स्काउटर लोकनाथ सेन
डिंपल सिंह

कोर्स राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन और राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू के निर्देशन में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षित लीडर्स अब जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को और मजबूत करेंगे। जिला सचिव भरत सिंह वर्मा ने कहा, “यह प्रशिक्षण युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और प्रकृति प्रेम की भावना को बढ़ाएगा।”