कोरबा। कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल), पताढ़ी के अदाणी फाउंडेशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। फाउंडेशन ने स्थानीय शासकीय अस्पताल पताड़ी को एयर कंडीशनर, डीप फ्रीजर, टेलीविजन, रोगी बेड, लॉकर, वेटिंग चेयर और कूलर जैसी सुविधाएं भेंट कीं।
इसके अलावा आसपास के दिव्यांगजनोंको ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, वॉकर और बैसाखी प्रदान की गईं। ये उपकरण मरीजों की देखभाल और दिव्यांगों की गतिशीलता में बड़ी राहत देंगे।
उद्घाटन समारोहमें मुख्य अतिथि सीएमएचओ कोरबा डॉ. एस.एन. केसरी,बीएमओ दीपक राज और केपीएल परियोजना प्रमुख ए. राजागुरु ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथियों में सरपंच प्रधान सिंह ठाकुर, जिला पंचायत प्रतिनिधि सुष्मिता कमलेश अनंत, जनपद सदस्य अनिल खूंटे, सीएचसी डॉ. रजनी कटकवार, डॉ. रंजीता कंवर,प्रोग्राम मैनेजर व्यास नारायण कोसले,केपीएल महाप्रबंधक अखिलेश सिंह, नितिन पाटील, विकास ठाकुर, अतुल गुप्ता, कृष्णा कटकवार,अदाणी फाउंडेशन सीएसआर प्रमुख ताजेंद्र बंजारेऔर पवन महतो सहित गांव के पंच, बुजुर्ग और ग्रामीण उपस्थित रहे।
सीएमएचओ डॉ. केसरी ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन का यह सहयोग अस्पताल की सुविधाओं को नई ऊंचाई देगा। मरीजों को अब बेहतर इलाज मिलेगा।” सरपंच ठाकुर ने इसे क्षेत्र के लिए **‘स्वास्थ्य क्रांति’** बताया।
ग्रामीणों ने फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि सीएसआर के सही उपयोग से गांव अब आत्मनिर्भर और स्वस्थ हो रहा है। यह पहल पताड़ी और आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ पहुंचाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















