कोरबा। किसानों की लंबी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। ग्राम पंचायत कुदमुरा के धान उपार्जन केंद्र परिसर में 19 लाख 57 हजार रुपये की लागत से नया गोदाम भवन बनेगा। यह निर्माण जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ।
गोदाम बनने से धान, खाद, बीज, बरदाना और अन्य सामग्री के भंडारण की पुरानी समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। केंद्र पर हर साल खरीदी का दायरा बढ़ने से जगह की कमी हो रही थी, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
ग्राम समिति ने कुछ माह पहले ही प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राशि स्वीकृत की और निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
भूमिपूजन समारोह में सरपंच रचना महेश राठिया, उपसरपंच मोंगरा यादव, ग्राम पटेल दुर्गा प्रसाद राठिया, पंच चूड़ामणि श्रीवास, फड़ प्रभारी माखन लाल राठिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सरपंच रचना राठिया ने कहा, “यह गोदाम किसानों की सुविधा बढ़ाएगा और उपार्जन कार्य सुचारु रूप से चलेगा।
डीएमएफ फंड का सही उपयोग हो रहा है।”
निर्माण पूरा होने पर कुदमुरा धान खरीदी केंद्र क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















