कोरबा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कलेक्टर कार्यालय ने आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की है। कुल 41 समितियों में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों को समिति प्रबंधकों के साथ संयुक्त रूप से धान खरीदी एवं वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कटघोरा (6 समितियां): अखरापाली- तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा, कटघोरा- तहसीलदार कटघोरा सूर्यप्रकाश केशकर, छुरीकला- एसडीओ पीडब्ल्यूडी प्रदीप मरकाम, जवाली- एसडीओ पीडब्ल्यूडी सतीश पाण्डेय, दूरपा- एसडीओ आरईएस अनुज भार्गव, भिलाईबाजार- नायब तहसीलदार दीपका वंदेराम भगत।
करतला (12 समितियां): कनकी- बीईओ संदीप पाण्डेय, करतला- नायब तहसीलदार देवेन्द्र कुमार, कोथारी- सहायक बीईओ शीतल अग्रवाल, चिकनीपाली- उप अभियंता जनपद गुलजार मरावी, तुमान- राजस्व निरीक्षक केशर चौहान, नवापारा- एसडीओ आरईएस नरेन्द्र सरकार, पठियापाली- उप अभियंता संतोष नायर, फरसवानी- एसडीओ कृषि सीमा गौतम नायक, बरपाली- तहसीलदार सत्यपाल प्रताप राय, रामपुर- एसडीओ पीएमजीएसवाय प्रदीप कुमार साहू, सुखरीकला- राजस्व निरीक्षक पुरूषोत्तम धाकड़े, सोहागपुर- नायब तहसीलदार जानकी काठले।
कोरबा (6 समितियां): कोरकोमा- एसडीओ पीडब्ल्यूडी अजय पहाड़ी, तिलकेजा- तहसीलदार भैंसमा के.के. लहरे, बरपाली- नायब तहसीलदार मधुसूदन, भैंसमा- राजस्व निरीक्षक करूणा मैत्री, श्यांग- एसडीओ ईएंडएम नवल किशोर पटेल, सोनपुरी- नायब तहसीलदार दीपक पटेल।
पाली (8 समितियां): उतरदा- तहसीलदार हरदीबाजार अभिजीत राजभानू, कोरबी- एसडीओ आरईएस बी.एल. यादव, चैतमा- नायब तहसीलदार सुजीत पाटले, निरधि- नायब तहसीलदार राशिका अग्रवाल, पाली- तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, पोंड़ी- राजस्व निरीक्षक अंजली पैकरा, लाफा- राजस्व निरीक्षक कन्हैया लाल, हरदीबाजार- राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार सोनी।
पोंड़ी उपरोड़ा (9 समितियां): कुल्हरिया- तहसीलदार पसान विरेन्द्र कुमार, कोरबी- बीईओ के.आर. दयाल, जटगा- राजस्व निरीक्षक आशीष सोनी, पसान- एसडीओ पीएमजीएसवाय मदनलाल पुरे, पिपरिया- एसडीओ आरईएस राजेश कुमार गुप्ता, पोंड़ीउपरोड़ा- राजस्व निरीक्षक रंजीत भगत, बिंझरा- उप अभियंता रवि कुमार पद्माकर, मोरगा- राजस्व निरीक्षक मनीष जायसवाल, सिरमिना- नायब तहसीलदार सुमनदास मानिकपुरी।
यह कदम धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















