“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” यूनिटी मार्च: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन

कोरबा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन में 13 नवंबर 2025 (गुरुवार) को कोरबा नगर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” संकल्प के साथ यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करना है।

मार्च में शामिल होंगे:
राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग,सार्वजनिक उपक्रम,आबकारी एवं श्रम)लखन लाल देवांगन विधायक गण,महापौर,जिला पंचायत अध्यक्षजनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाएं माय भारत, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स एवं गाइड्स विभिन्न खेल संघ, खिलाड़ी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं

मार्च का मार्ग:
शुभारंभ: प्रातः 9 बजे, 15 ब्लॉक स्थित पटेल सामुदायिक भवन
मार्ग: ट्रांसपोर्ट नगर चौक → सीएसईबी चौक → अटल परिसर → जैन मंदिर बुधवारी → महाराणा प्रताप चौक → घंटाघर → सुभाष चौक

समापन: कोसाबाड़ी स्थित लालबहादुर शास्त्री चौक
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के सभी बुद्धिजीवियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद परिवारों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से यूनिटी मार्च में उत्साहपूर्वक शामिल होने का आग्रह किया है, ताकि सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।