कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के दीपका क्षेत्र, सीडब्ल्यूएस गेवरा और सीएमपीएफ कार्यालय बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में गेवरा क्षेत्र में पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 का दो दिवसीय शिविर शुरू हो गया। 10 और 11 नवंबर को चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) एन.के. साहू ने किया।
महाप्रबंधक (कार्मिक) अजय बेहरा ने पेंशनर्स का स्वागत करते हुए बताया कि जो बुजुर्ग या बीमार पेंशनर्स कार्यालय तक नहीं आ सकते, उनके घर जाकर भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। महाप्रबंधक एन.के. साहू ने कहा, “अब बैंक की लाइन लगाने की जरूरत नहीं। मोबाइल ऐप से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करें, पेंशन बिना रुके मिलती रहेगी।” उन्होंने सभी से अपील की कि इस सुविधा की जानकारी अन्य पेंशनर्स तक पहुंचाएं।
शिविर में दर्जनों पेंशनर्स को मौके पर ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सौंपे गए। क्षेत्रीय सलाहकार समिति, कल्याण समिति, सिस्टा, ओबीसी एसोसिएशन और काउंसिल के सदस्यों सहित कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पेंशनर्स ने राहत जताते हुए कहा, “पहले बैंक के चक्कर लगते थे, अब मोबाइल से काम हो जाता है। घर पर आने की सुविधा तो सोने पर सुहागा है।” SECL का यह कदम डिजिटल इंडिया और पेंशनर्स के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















