कोरबा। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत कोरबा शहर को 37 करोड़ रुपये का तोहफा मिला है। नगर निगम कोरबा क्षेत्र में सीएसईबी चौक से जैन चौक और आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ बनाने की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई। इससे शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और नागरिकों को आधुनिक सड़क सुविधा मिलेगी।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन को धन्यवाद देते हुए कहा, “यह स्वीकृति कोरबा के इतिहास में मील का पत्थर है। केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय की ट्रिपल इंजन सरकार मिलकर शहर को नया रूप दे रही है।” उन्होंने बताया कि जल्द ही जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई योजनाएं भी शुरू होंगी।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि गौरव पथ चौड़े और मजबूत होंगे, जिसमें डिवाइडर, फुटपाथ और ड्रेनेज सिस्टम भी शामिल होगा। ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या से निजात मिलेगी। व्यापारियों और आम नागरिकों ने स्वागत करते हुए कहा, “शहर अब सचमुच स्मार्ट बनेगा।”
कोरबा में विकास की यह लहर नगरोत्थान योजना की पहली बड़ी सफलता है। आने वाले दिनों में और परियोजनाओं की घोषणा की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















