कोरबा। जिले के घने जंगल में बसे ग्राम पतरापाली के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बंधन सिंह के घर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने सूरज की किरणें उतार दी हैं। सोलर प्लेट लगने से मजदूरी करने वाले इस परिवार को अब बिजली बिल की मार नहीं सहनी पड़ेगी। पीएम जनमन योजना के तहत मिली यह सुविधा वनांचल में आत्मनिर्भरता की नई रोशनी बन रही है।
बंधन सिंह ने खुशी से बताया, “पहले 3-4 महीने का बिल एक साथ आता था, मजदूरी की कमाई डूब जाती। अब सोलर से बिजली बनेगी, बचत होगी।” उनकी पत्नी परदेशीन बाई बोलीं, “रात में लालटेन की धुंधली रोशनी से काम चलता था। अब पूरा घर जगमग है, बच्चे पढ़ाई कर पा रहे हैं। सरकार का शुक्रिया।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूर्यघर योजना और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही पीएम जनमन पहल पहाड़ी कोरवा समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
जिला प्रशासन व ऊर्जा विभाग की टीम ने सोलर प्लेट लगाई और रखरखाव सिखाया। योजना में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का प्रावधान भी है।
ग्राम सरपंच ने कहा, “बंधन सिंह पहला लाभार्थी हैं। जल्द पूरे गांव में सोलर प्लेट लगेंगी।” कोरबा जिले में अब तक दर्जनों जनजातीय परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं।
पतरापाली जैसे सुदूर इलाकों में बिजली पहुंचाना चुनौती थी, लेकिन सोलर ने इसे आसान बना दिया।
यह योजना सिर्फ बिजली नहीं, बल्कि गरीबों के लिए सम्मान और स्वावलंबन का माध्यम बन रही है। वनांचल की रातें अब सूर्य की रोशनी से चमकने लगी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















