कोरबा। नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा ने पार्षद अश्विनी मिश्र की धरना चेतावनी के बाद कटईनार से घुड़देवा क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को 48 घंटे में ठीक करने का भरोसा दिया है। पेड़ों की टहनियां शॉर्ट करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। उधारी की स्काई लिफ्ट से चल रही छंटाई जल्द अपनी मशीन से होगी, क्योंकि जिला खनिज न्यास से खरीदी गई नई स्काई लिफ्ट की टेस्टिंग पूरी होने वाली है।
भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अश्विनी मिश्र ने तीन दिन पहले नगर पालिका को पत्र लिखकर चेताया था कि अंधेरे में नाइट ट्रैफिक बाधित हो रहा है। अगर कोई दुर्घटना हुई तो उपचार का खर्च नगर पालिका वहन करेगी। उन्होंने धरना देने की धमकी दी थी। दबाव कामयाब रहा और नगर पालिका हरकत में आ गई।
नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो ने पार्षद को लिखित जवाब दिया कि कटघोरा परिषद से उधारी पर ली गई स्काई लिफ्ट से अभी टहनियां काटी जा रही हैं। जिला खनिज न्यास मध्य से बाकी मोगरा के लिए नई स्काई लिफ्ट खरीद ली गई है, जिसकी टेस्टिंग जल्द होगी। 14 नवंबर तक पूरे समस्या-ग्रस्त क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
इलाके के निवासियों ने राहत जताते हुए कहा, “रात में अंधेरा खतरनाक था। पार्षद की सख्ती से अब रोशनी लौटेगी।” पार्षद मिश्र ने कहा, “जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं। समयबद्ध काम हो, वरना फिर धरना दूंगा।”
नगर पालिका ने दावा किया कि उधारी व्यवस्था जल्द खत्म हो जाएगी और अपनी मशीन से नियमित रखरखाव होगा। कोरबा जिले में स्ट्रीट लाइट की पुरानी समस्याओं पर अब स्थायी हल की उम्मीद जगी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















