कोरबा वन मंडल में हाथियों का आतंक जारी है। वर्तमान में यहां करीब 30 हाथी घूम रहे हैं, जिनमें से 9 हाथियों का एक झुंड वापस छाल रेंज लौट चुका है। इन हाथियों ने अब तक 22 किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
फसल बचाने के लिए ग्रामीण अब रात के समय ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंच रहे हैं और हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रैक्टर का सायलेंसर निकालकर अधिक शोर पैदा किया जा रहा है, जिससे हाथी डरकर भागने लगते हैं। यह तरीका पहले धरमजयगढ़ वन मंडल में सफलतापूर्वक अपनाया गया था।
हालांकि, हाथियों के हमले में दुखद घटना भी सामने आई है।
ग्राम बोतली निवासी शिवनारायण की हाथी के हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण एकजुट होकर रात में हाथियों को भगाने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। वन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















