कुएं में मिली किराएदार महिला की लाश, हादसे की आशंका

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में रविवार सुबह एक कुएं में महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बस्ती के लोगों ने सुबह कुएं में झांकते ही लाश को पानी में तैरते देखा और तुरंत बालको पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतका की पहचान अमृता बाई पटेल के रूप में हुई, जो नेहरू नगर में किराए के मकान में रहती थीं।

प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में महिला गलती से कुएं में गिर गई होंगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

बालको पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है।