कोरबा। सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव नदी में घाट और पहुंच मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस पर 48.53 लाख रुपए खर्च होंगे। लोगों की मांग पर इस काम को किया जा रहा है।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने इसके भूमिपूजन के साथ वार्ड क्र. 62 व 65 में कुल साढ़े 76 लाख के कार्यों की नींव रखी। अधिकारियों को कहा गया कि पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में इस काम को पूरा कराए।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के साथ ही नमामि सेवा समिति के प्रमुखजन चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव, रणधीर पाण्डेय, मनोज लहरे, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भानुमति जायसवाल, आरती लखन साहू, रामाधार पटेल, प्रेम साहू आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
मंत्री देवांगन ने कहा कि विभिन्न धार्मिक अवसरों व त्यौहारों जैसे छठ पर्व,दीपावली,देव दीपावली,महाशिवरात्रि, कनकेश्वर धाम यात्रा आदि अवसरों पर श्रद्धालुओं व आमनागरिकों को पूजा पाठ , स्नान, दान व जल एकत्रित करने में यहॉं पर असुविधा होती थी। नमामि हसदेव ने भी मुख्य रूप से पहल की। इसलिए इसे पूरा किया जा रहा है। आगे और भी कार्य कराए जाएंगे।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि विगत कुछ वर्षो में क्षेत्र विकास में पिछड़ गया था। अब विकास की बयार चल पड़ी है। इस अवसर पर निगम अधिकारियों सहित नागरिकों की उपस्थिति रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















