भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 75वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, गणमान्यजनों को लगाए फ्लैग स्टीकर

कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 75वां स्थापना दिवस शुक्रवार, 7 नवंबर को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स की टीम ने विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों को फ्लैग स्टीकर लगाकर फंडरेजिंग अभियान चलाया।

राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा हर वर्ष स्थापना दिवस पर जारी किए जाने वाले फ्लैग स्टीकर को दो दलों में विभाजित होकर स्काउट्स एवं गाइड्स ने शासकीय कार्यालयों और बैंकों में अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया। इस दौरान एकत्रित फंड का हिस्सा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय मुख्यालय तक पहुंचाया जाता है, जिसका उपयोग स्काउटिंग के कल्याणकारी कार्यों में किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर  टी.आर. भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी  तामेश्वर उपाध्याय, जिला मुख्य आयुक्त  मोहम्मद सादिक शेख सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को फ्लैग स्टीकर लगाया गया।

एसपी  सिद्धार्थ तिवारी ने टीम से संवाद स्थापित कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

दल का नेतृत्व डीओसी (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी ने किया।

दल में रोवर लीडर राजीव साहू, जगन्नाथ सिंह, गाइड कैप्टन अंकिता सामल, सीनियर रोवर चेतन, मिनेश, निलेश, राकेश, खिलेश्वर, सीनियर रेंजर पलक पटेल, रेंजर मनिषा, प्रियंका, मौली, सानिया, सरस्वती, कोमल, अदिति, असिका, अंजली, भूमिका, दिशा, भूमिका खुटे, प्रज्ञा, वर्षा और दामिनी शामिल रहीं। यह आयोजन स्काउटिंग की भावना को मजबूत करने में सफल रहा।