खंडहर ने हाल बिगाड़ा कटघोरा के गढक़लेवा का

कोरबा। आम लोगों की खाद्यान्न जरूरत पूरा करने के लिए कटघोरा में महिलाएं गढ़ कलेवा चला रही है। इसके नजदीक एक खंडहर की उपस्थिति के कारण गंदे पानी का जमावड़ा हो रहा है। ऐसे में लोगों को मौके तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। प्रशासन से मांग की गई है कि व्यवस्था को ठीक कराया जाए।

श्रद्धा महिला मंडल ने बताया कि गढक़लेवा के नजदीक प्रशासन द्वारा डीएमएफ फंड (जिला खनिज निधि) से शौचालय का निर्माण कराया गया है जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। वर्तमान में यह शौचालय उपयोग में नहीं आ पा रहा है, और इसी के पास एक खंडहर की मौजूदगी ने समस्याएं बढ़ा दी है।

पूरे रास्ते में गंदे पानी का जमाव होने से लोग परेशान है। ऐसे में वे दूसरा विकल्प तय कर रहे है।

महिलाओं की मांग है कि खंडहर हटाने के साथ यहां की समस्याओं को दूर किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए ही गढक़लेवा संचालित कराया जा रहा है। इसलिए इस अवधारणा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।