पीएम ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन रोके प्रशासन

कोरबा। ग्रामीणों को आवागमन के मामले में राहत देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ बनाई गई है। इनमें भारी वाहनों के चलने से समस्या हो रही है। कलेक्टर के जनदर्शन में ऐसी गाडिय़ों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की गई है।

भिलाईबाजार निवासी प्रदीप जायसवाल ने जनदर्शन में इस मसले को लेकर आवेदन दिया।

उन्होंने पीएम सडक़ पर भारी गाडिय़ों के लगातार दौडऩे वाली तस्वीर भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई ताकि किसी प्रकार का संदेह न रहे।

जायसवाल का कहना है कि रसूखदारों की गाडिय़ां इस रास्ते पर दौड़ रही है। इस वजह से सडक़ खराब हो रही है और आवासीय क्षेत्र के सामने समस्याएं पैदा हो रही है।

उनका आरोप है कि अलग-अलग स्तर पर पत्राचार व फोन करने पर समाधान नहीं हो सका है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मामले में चेहरा देखकर कार्यवाही नहीं की जानी चाहिए।