कोरबा। कोरबा क्षेत्र में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इंदिरा स्टेडियम से सीएसईबी चौराहा और प्रातकाल बाईपास पर व्यवस्था को बिगाडऩे में कई वाहन चालक अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
उनके ऐसे इरादों से आवागमन में काफी मुश्किल हो रही है और लोग परेशान हो रहे है। ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों को हटाया गया।
कार्रवाई में निगम के अपर आयुक्त अविनाश पटेल, ट्रैफिक पुलिस से सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर और कांस्टेबल रघुवीर संतोष देवांगन, सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव व पुलिसकर्मी अरुण भट्टपहरे, मार्बल ने सहयोग दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
