डीपीएस बालको के आयुष अग्रवाल ने राज्य स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में मारी बाजी,  छत्तीसगढ़ में रहे अव्वल

कोरबा। डीपीएस बालको के कक्षा 9वीं के मेधावी छात्र आयुष अग्रवाल ने भारत विकास परिषद, भिलाई नारायणी शाखा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। आयुष ने अपने गहन ज्ञान, तर्कशक्ति और प्रभावी प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया।

विद्यालय प्राचार्य कैलाश पवार ने आयुष की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसे शुभकामनाएं दीं। छात्र के पिता विजय अग्रवाल और माता श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने भी बेटे की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। स्कूल परिवार ने आयुष को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा दी।