कोरबा। न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विशेष दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। डॉ. संजय अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सक दल ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं की दांतों और आंखों की गहन जांच की, जिससे बच्चों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ मिला।
दंत विशेषज्ञों ने दांतों की सफाई, मसूड़ों की स्थिति, कैविटी और ओरल हाइजीन की जांच की। नेत्र विशेषज्ञों ने विजन टेस्ट, आंखों की रोशनी और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से जुड़ी समस्याओं का आकलन किया।
बच्चों को रोजाना ब्रश करना, पौष्टिक भोजन लेना और मोबाइल उपयोग सीमित रखने की व्यावहारिक सलाह दी गई।
प्राचार्य डीएस राव और चेयरमैन किशोर कुमार साहू ने चिकित्सकों को धन्यवाद देते हुए इसे स्कूल की नियमित स्वास्थ्य जागरूकता पहल का हिस्सा बताया।
कार्यक्रम में डायरेक्टर दिलीप साहू, उप प्राचार्या श्रीमती कीर्ति हेरिट और हेड मास्टर जगजीत सिंह भी मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
