अग्रसेन महाराज पर अभद्र टिप्पणी: कोरबा में अग्रवाल समाज ने की अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग, रायपुर कूच का अल्टीमेटम

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में अग्रसेन भवन कोरबा में अग्रवाल समाज ने बैठक की। उन्होंने अग्रसेन महाराज पर बेहुदा टिप्पणी करने वाले तथाकथित नेता अमित बघेल को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की। कहा गया कि उसके खिलाफ पहले से ही कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। कार्यवाही के अभाव में उसका मनोबल बढ़ रहा है।

समाज की बैठक में कहा गया कि इस व्यक्ति के द्वारा कुछ दिन पूर्व भगवान अग्रसेन, अग्रवाल समाज, सिंधी समाज, ब्राह्मण समाज, तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विरुद्ध अत्यंत अभद्र, अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं। उसके बेहुदा बयानों से समस्त अग्रवाल, सिंधी एवं ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

अग्रवाल समाज की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र और संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई, तो अग्रवाल समाज राजधानी रायपुर कूच करेगा और विधानसभा का घेराव करेगा।

बैठक में संगठन के पदाधिकारी अशोक मोदी, श्रीकांत बुधिया, राजेन्द्र अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, श्रीमती शोभा केडिया, प्रेमा अग्रवाल, किरण मोदी, प्रीति मोदी, सरला मित्तल, मनीषा गोयल, बिमला अग्रवाल, रश्मी सरावगी, गोपाल अग्रवाल, शिव अग्रवाल, रामसेवक अग्रवाल, शिवशंकर, जगदीश अग्रवाल सहित समाज के लोग उपस्थित थे।