ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, तेज लपटों से मची अफरा-तफरी

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली रोड झाबर स्थित सम्राट टायर के बगल में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। घटना सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ट्रांसफार्मर से तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

कई लोगों ने एहतियातन अपना सामान सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया।

घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी रही।