कोरबा, 30 मार्च 2026। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा ने आज जिला चिकित्सालय में जन-स्वास्थ्य सेवा के तहत लगभग 100 नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जीवदया सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।
100 शिशुओं को मिली बेबी किट की सौगात
वितरित किट में नवजात देखभाल सामग्री जैसे पोशाक, कंबल, साबुन, तेल, नैपकिन तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। यह सामग्री नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को प्रदान की गई, जिससे परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।


कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष वीर महावीर जैन (मीसो), सचिव वीर संतोष जैन, तथा वीर नितेश जैन, वीर नीरज जायसवाल, वीर कमल जैन, वीर प्रकाश कोचर, वीर अमित जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रबंधन और परिजनों का आभार
आयोजकों ने अस्पताल प्रबंधन एवं शिशुओं के परिजनों का आभार जताया और भविष्य में मातृ-शिशु स्वास्थ्य अभियान को और अधिक विस्तार देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति संकल्प
संस्था के अध्यक्ष वीर महावीर जैन ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य समाज के विकास की नींव है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक नवजात शिशुओं और उनकी माताओं तक यह सेवा पहुंचे। भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















