झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर ईंट से लदा ट्रैक्टर पलटा,बड़ा हादसा टला

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम छुरी के झोराघाट पिकनिक स्पॉट जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ईंटों से लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

घटना दोपहर के समय हुई, जब ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉली सहित पूरा ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर में भारी मात्रा में ईंटें लदी हुई थीं, जो पलटने के बाद सड़क पर बिखर गईं।

हादसे के समय आसपास कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और जनहानि टल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और ट्रैक्टर को सीधा करने में जुट गए।

कटघोरा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।