डीएवी गेवरा के मेधावी छात्र होंगे सम्मानित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा पुरस्कार

कोरबा-दीपका। डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल गेवरा परियोजना में सत्रांत परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके थे।

इनमें कई विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ‘ऑनेस्ट चाइल्ड’, ‘स्पेलिंग स्टार’, ‘एन्थुसियेस्टिक लर्नर’ और ‘शार्प अंडरस्टैंडिंग’ जैसी उपाधियों से नवाजा।

तीसरी से सातवीं तथा नवीं से ग्यारहवीं कक्षा तक के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य टीपी राव ने सभी मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है।

एक विशेष समारोह का आयोजन कर इन विद्यार्थियों को प्रगति पत्रक, प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विद्यालय प्रशासन ने यह भी बताया कि नया स्कूल गणवेश 1 जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा।