राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में कोरबा का शानदार प्रदर्शन, 1 गोल्ड सहित 6 मेडल जीते

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय यूथ एवं जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग स्पर्धा में कोरबा जिले के युवा बॉक्सर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक समेत कुल 6 पदक जीते हैं।यह स्पर्धा 21 से 23 मार्च तक भिलाई के जवाहर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई थी। ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी, दीपका (कुसमुंडा) की ओर से कुल 12 बॉक्सर्स ने इसमें भाग लिया।

पदक विजेता इस प्रकार हैं:स्वर्ण पदक: युवराज केंवट (जूनियर बालक वर्ग)रजत पदक: रागनी (यूथ बॉक्सिंग महिला वर्ग)कांस्य पदक: नरेंद्र कश्यप, विभा मिश्रा, खुशबू राठी, नैतिक शर्माइसके अलावा आदित्य रंजन, दक्ष वीर दीवान, नमन प्रजापति, विनीत यादव और रौनक रजक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

जूनियर बालक वर्ग में युवराज केंवट का चयन आगामी राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है, जो 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित होगी।

कोरबा के इन युवा मुक्केबाजों के इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और खेल अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।