कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस अवसर पर क्लब द्वारा 31 मार्च को तिलक भवन, टीपी नगर कोरबा में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रातः 11 बजे उद्घाटन, पंजीयन एवं स्वागत सत्र से शुरू होगा। गोष्ठी में कोरबा प्रेस क्लब की गौरवशाली 6 दशक की पत्रकारिता यात्रा, वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव, कोरबा में पत्रकारिता के विकास, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रारंभिक दौर तथा पत्रकारिता में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकारों एवं क्लब के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किए जाएंगे। साथ ही औद्योगिक जिला कोरबा में पत्रकारिता की चुनौतियों पर भी विशेष चर्चा होगी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर तिलक नगर पत्रकार कॉलोनी में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य (लागत 15 लाख रुपये) का भूमिपूजन किया जाएगा। यह भूमिपूजन छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में होगा। महापौर संजूदेवी राजपूत, वार्ड पार्षद प्रताप सिंह कंवर सहित अन्य गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
इसी कार्यक्रम में तिलक भवन में पार्षद पंकज देवांगन के पार्षद मद से स्वीकृत 55 इंच एलईडी स्मार्ट टीवी, एलसीडी, प्रोजेक्टर तथा साउंड सिस्टम का लोकार्पण भी किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















