कोरबा। मोरगा चौकी प्रभारी मंतगुराम मरकाम ने अपने स्टाफ के साथ चौकी क्षेत्र के रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी धनीराम राठौर को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया।
उन्हें श्रीफल और शॉल ओढ़ाकर उनकी लंबी सेवा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान दिया गया। धनीराम राठौर ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान जिले के साथ-साथ अन्य कई जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। उन्होंने अधिकांश समय थाना-चौकियों में कार्य करते हुए कई गंभीर अपराधों का खुलासा किया और अनेक पीड़ितों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मोरगा चौकी प्रभारी मंतगुराम मरकाम ने कहा कि धनीराम राठौर की समर्पित सेवा को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।
सम्मान समारोह में धनीराम राठौर के परिवारजनों और मित्रों ने भी उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर धनीराम राठौर ने कहा कि विभाग की ओर से मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है और उन्होंने अपने सेवा काल के दौरान किए गए कार्यों को याद किया।
परिवार, मित्रों और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने धनीराम राठौर को इस सम्मान पर बधाई दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















