राष्ट्रीय एकता दिवस पर डिवाइन ग्रुप का संकल्प दीप यज्ञ: राष्ट्र जागरण का संकल्प

कोरबा। अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा शाखा डिवाइन ग्रुप दिया कोरबा ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक दीप यज्ञ एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य समाज में एकता, समता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करना था।

कार्यक्रम छुरी कला, सलोरा, मुकुंदपुर, गायत्री मंदिर रजगामार, गायत्री प्रज्ञा पीठ कोरबा, हनुमान मंदिर कुचेना मोड़, डोंगा नाला पाली, करतला गायत्री परिवार मंडल आदि स्थानों पर संपन्न हुआ।

युवा प्रकोष्ठ प्रमुख रमाकांत साहू ने बताया कि गायत्री परिवार के युवा संगठन द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ संकल्प दीप यज्ञ अभियान चलाया गया, जिसमें कोरबा जिले की सक्रिय भागीदारी रही।

सलोरा में जिला संयोजक विजेंद्र यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने एकता का सूत्र सौंपा, जिसे जीवन में उतारना चाहिए। उनके संकल्प, साहस और समर्पण से प्रेरणा लेनी होगी।

कार्यक्रम में सहसंयोजक तानसेन गुप्ता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र केवट, मुरली साहू, दानेश्वर शर्मा, सविता साहू, निर्मला पटेल, इंद्रजीत चवरगुवाल, गौतम निर्मलकर, रोहित बरेट, कमलेश कमर, देवचरण श्रीवास, महावीर केवट, तीरथ कंवर, रोमा पटेल, प्रकाश शर्मा, ललित यादव, कन्हैया चौहान, राम कुमारी पटेल, रामफल पटेल, वरुण गुप्ता, राधिका कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। डिवाइन ग्रुप प्रतिवर्ष यह आयोजन सफलतापूर्वक करता आ रहा है।