समाज निर्माण में गुरु-ग्रंथ की भूमिका अहम: कुलपति प्रो. सारस्वत

कोरबा। एबी यूनिवर्सिटी में ‘शोध के लिए ग्रंथालय’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में कुलपति प्रो. वीके सारस्वत ने कहा कि डिजिटल युग में भी गुरु और ग्रंथ समाज निर्माण के मूल आधार हैं।

ग्रंथालयों की भूमिका को रेखांकित करने वाली यह पहल दूरगामी परिणाम देगी।

संगोष्ठी में कोरबा जिले से कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर, सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पटेल, रामकुमार श्रीवास सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनके शोध-सारांश को संगोष्ठी मैगजीन में प्रकाशित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बाजपेई ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ.अरुणकुमारशर्मा(ग्रंथपाल गुरुघासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर) एवं कुलसचिव डॉ. तारणिश गौतम उपस्थित रहे।

कोलकाता से राजा राममोहन राय फाउंडेशन के महानिदेशक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने वर्चुअल माध्यम से भागीदारी की।