कोरबा।न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी ‘फैंटैसम-26’ (Phantasm-26) का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल, प्रयोग और कलाकृतियां प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का परिचय दिया।

विज्ञान प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में डीपीएस एनटीपीसी की पीजीटी केमिस्ट्री श्रीमती प्रीता कमल, डीएवी कुसमुंडा की पीजीटी फिजिक्स श्रीमती सीमा सिंह चंदेल तथा डीएवी कोरबा की पीजीटी फिजिक्स श्रीमती माधवी धीमर शामिल रहीं। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी के निर्णायक के रूप में श्री कमल मजूमदार, श्री विवेक अग्रवाल एवं श्रीमती मनीषा अग्रवाल ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत किए। सामाजिक विज्ञान से जुड़े विषयों को भी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता और सृजनात्मक कौशल देखने को मिला। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और उपयोगी सुझाव दिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन किशोर कुमार साहू, डायरेक्टर दिलीप कुमार साहू एवं प्रभारी प्राचार्य ऋतेश कुमार राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के शिक्षकगण एवं प्रशासनिक कर्मचारी भी आयोजन में शामिल हुए।
विद्यालय प्रबंधन ने निर्णायक मंडल के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, नवाचार और रचनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं शैक्षणिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
