अदाणी फाउंडेशन ने शासकीय स्कूलों को दी शिक्षण व खेल सामग्री, विद्यार्थियों को मिली स्कूल किट

बच्चों के शैक्षणिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने की पहल

कोरबा।शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कोरबा पॉवर लिमिटेड ने अपनी सीएसआर पहल अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से आसपास के 15 शासकीय विद्यालयों को शिक्षण एवं खेल सामग्री वितरित की। इनमें 9 प्राथमिक, 4 माध्यमिक और 2 हाई/हायर सेकेंडरी विद्यालय शामिल हैं।

इस पहल के तहत स्कूलों को जरूरी शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ खेल गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं दी गईं।

बेंगचुलभाठा, दर्राभांठा, पथाडी, खोड्डल, न्यू पहंदा, ओल्ड पहंदा, रिसदिहापारा, सरगबुंदिया और ढनढनी गांवों के विद्यालयों को यह सामग्री प्रदान की गई। इसमें व्हाइट एवं ग्रीन ड्यूल बोर्ड, बोर्ड मार्कर, चॉक, कक्षा घड़ियां और प्रार्थना सभा तथा विद्यालयीन आयोजनों के लिए ब्लूटूथ स्पीकर शामिल हैं। विद्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए डस्टबिन भी दिए गए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को बैग, कम्पास और कॉपियों से युक्त स्कूल किट वितरित की गई। इस तरह कुल 172 विद्यार्थियों को स्कूल किट मिली।

विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी 15 विद्यालयों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप खेल सामग्री भी दी गई। हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के लिए तैयार स्पोर्ट्स सेट में फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस क्रिकेट बैट और बॉल, बैडमिंटन रैकेट, शटल कॉक, कैरम बोर्ड, शतरंज सेट तथा प्राथमिक उपचार किट शामिल हैं।

वहीं, 9 प्राथमिक विद्यालयों के लिए बच्चों की उम्र और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसमें सॉफ्ट फुटबॉल, स्किपिंग रोप, बीन बैग, हुला हूप्स, सॉफ्ट कोन, छोटे कैरम बोर्ड, लूडो, रिंग टॉस और मिनी क्रिकेट सेट शामिल हैं। बच्चों की बौद्धिक एवं रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए स्नेक्स एंड लैडर्स, मैग्नेटिक शतरंज, मेमोरी कार्ड गेम, फ्लैश कार्ड और पजल भी दिए गए।

विद्यालयों में प्राथमिक उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए फर्स्ट-एड किट भी प्रदान की गई। अदाणी फाउंडेशन की इस पहल से स्कूलों में शिक्षण के साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।