कोरबा।जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर की ओर से गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में हुई इस बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, मताधिकार की विश्वसनीयता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही 26 नवंबर को रायपुर में प्रस्तावित संविधान रक्षा एवं वोट रक्षक अभियान की विशाल रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उठ रहे सवालों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध सवाल उठाए जा रहे हैं तथा उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि 26 नवंबर, गुरुवार को रायपुर में संविधान रक्षा एवं वोट रक्षक अभियान के तहत विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए कोरबा जिले के 299 बूथों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था पर निर्भर करती है। प्रत्येक नागरिक का मत लोकतंत्र की ताकत है और इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का दायित्व मताधिकार की विश्वसनीयता बनाए रखना है।
बैठक में श्रीमती रेखा त्रिपाठी और राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी विचार रखे। इस अवसर पर सपना चौहान, नारायण लाल कुर्रे, राजेन्द्र तिवारी, एडी जोशी, जवाहर निर्मलकर, सुरती कुलदीप,इकबाल कुरैशी,रवि चंदेल,मस्तुल कंवर,बद्री किरण, गीता गभेल, रामगोपाल कुर्रे, संतोष यादव, सुभद्रा सिंह,हिमांशु सिंह, एफ.डी. मानिकपुरी, डॉ. रामगोपाल यादव, डॉ. डी.आर. नेताम, कुंजबिहारी, प्रमोद श्रीवास, आंगनबाई महंत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
