कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा 19 नवंबर को रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह में कोरबा जिले की दो महिला पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिला संगठन आयुक्त (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी एवं प्री-एएलटी रेंजर लीडर शशिकला सोनी को स्काउटिंग-गाइडिंग के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवाओं और समर्पण के लिए ‘लॉन्ग सर्विस अवार्ड’ प्रदान किया गया।
यह सम्मान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अशोक अर्गल, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा के हाथों प्रदान किया गया।
उत्तरा मानिकपुरी लीडर ट्रेनर रेंजर भी हैं और छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ जिला संगठन आयुक्तों में शामिल हैं। स्काउटिंग एवं गाइडिंग के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, निरंतर सक्रियता और योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। वहीं, कोरबा की प्री-एएलटी रेंजर लीडर शशिकला सोनी को भी संगठन के प्रति दीर्घकालीन सेवाओं एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
दोनों पदाधिकारियों को मिले इस सम्मान से कोरबा जिले के स्काउटिंग-गाइडिंग परिवार में हर्ष का माहौल है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
