कोरबा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा कोरबा विकासखंड के ग्राम चुइयां एवं इमलीछापर में उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को अनुचित व्यापार, धोखाधड़ी व शोषण से बचाव तथा उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।
आयोग की अध्यक्षा रंजना दत्ता एवं सदस्य पंकज कुमार देवड़ा ने ई-फाइलिंग, ई-हियरिंग सहित उपभोक्ता कानूनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अब उपभोक्ता घर बैठे शिकायत दर्ज कर अपना पक्ष रख सकते हैं। बैंक, बीमा, फसल बीमा, ऑनलाइन खरीददारी, फाइनेंस फ्रॉड आदि क्षेत्रों में शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों की जानकारी दी गई।
डाटा एंट्री ऑपरेटर मनीराम श्रीवास ने भी कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से बताया।
सरपंच व अन्य नागरिकों ने ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर आयोग कर्मचारी नजीर रामनायायण पटेल, राजेश्वर इंग्ले, नूतन राजपूत, पंच, मितानिन, जनपद सदस्य, कोटवार, वरिष्ठ नागरिक, थाना कर्मी सहित सैकड़ों महिलाएं एवं आमजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

