आंवला नवमी पर महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा: स्वास्थ्य और सौभाग्य की कामना

कोरबा। आंवला नवमी के पावन अवसर पर प्रगति नगर दीपका की महिलाओं ने आंवला पेड़ की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

महिलाओं ने वृक्ष के नीचे स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, पूजा के दौरान भोग लगाया और प्रसाद का वितरण किया। प्रगति नगर कॉलोनी निवासी प्रीति व मंजू जायसवाल ने बताया कि आंवला नवमी स्वास्थ्य, सौभाग्य और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, जिसे कॉलोनी की महिलाएं हर साल पूर्ण श्रद्धा और उत्साह से मनाती हैं।