कोरबा। गेवरा प्रीमियर लीग (जीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल समापन के बाद आयोजन समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं और सहयोगी शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह गवर्नमेंट मिडिल स्कूल विजयनगर में आयोजित हुआ।
समिति के सदस्य आशीष सिंह, वसीन और अभिषेक चरण ने स्कूल पहुंचकर मिडिल स्कूल की छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रधान पाठक सर्वेश सोनी, शिक्षिका नीलू अवस्थी, हेमा गुप्ता, योगराज बरेठ, कुमारी गंगा कंवर, कर्मचारी नकुल यादव तथा सक्रिय महिला पालक शिवकुमारी चौहान को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
इसके अलावा गवर्नमेंट हाई स्कूल विजयनगर में भी सहयोगियों के सम्मान में कार्यक्रम रखा गया। जीपीएल ने खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

