कोरबा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर ओंकार यादव ने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई।
सभी ने देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से योगदान देने का संकल्प लिया। इसी क्रम में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया तथा एकता और सुरक्षा के प्रति संकल्प दोहराया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

