कोरबा। नगर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने सभी जोन उप प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने जोन में शेष बचे पेंशन हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन शीघ्र पूरा कराएं, ताकि पेंशन प्राप्त करने में किसी को कोई रुकावट न आए।
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाना है।
इसके लिए निगम के सभी जोनों में पहले ही शिविर आयोजित किए गए थे, लेकिन कुछ हितग्राहियों का सत्यापन कार्य अभी तक शेष है।
अपर आयुक्त ने जोर देकर कहा कि शेष सभी पेंशनरों का सत्यापन जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, जिससे उन्हें नियमित पेंशन मिल सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

