राष्ट्रीय एकता दिवस पर निगम कर्मियों ने ली अखंड भारत की शपथ

कोरबा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा नगर निगम में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दोहराते हुए शपथ ग्रहण की।

निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक,निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर,राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह,कार्यालय अधीक्षक अरविंद वानखेड़े,रामसिंह नेताम, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे, दिवाकांत जायसवाल,कृष्णा दास महंत,भावेश यादव,पुकराज, लीलाम्बर यादव, द्वासराम साहू, बीना एंथोनी, तारा भगत, दीनदयाल साहू, शंकर साहू, हिमांशु राठौर, सरस देवांगन, श्यामलाल साहू, रामकृष्ण सोनी, प्रदीप सिकदर, रामशंकर पाण्डेय, अरूण वर्मा, परमेश्वर शर्मा, विकास यादव, धनेश यादव, उमाशंकर यादव, शीतला, विकास, बिहारी यादव, प्रमोद, जीवन कर्ष, रविशंकर तिवारी, कमल राठौर, रमेश कुमार सिदार, गरीब दास सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।