सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कोरबा। भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती कोरबा में धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुलसीनगर स्थित सरदार पटेल स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में लौह पुरुष को नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व मेयर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में कई रियासतों को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और कड़े रुख से इन रियासतों का भारत में आसानी से विलय कराया, जिससे एक मजबूत राष्ट्र की नींव पड़ी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे और कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर बी एन सिंह, राकेश पंकज, गजानंद साहू, एन के राजवाड़े, मुकेश कुमार राठौर, सपना चौहान, संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, दुष्यंत शर्मा, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।