सिपेट में प्लास्टिक उत्पाद निर्माण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण छात्रों को मिलेगा प्रमाणपत्र

कोरबा। स्याहीमुड़ी स्थित सिपेट में एचटीपीएस, कोरबा के प्रायोजन में त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कॉर्पोरेट एनवायरनमेंट रिस्पांसिबिलिटी (सीईआर) के तहत चिन्हांकित ग्रामों के 33 छात्र-छात्राओं के लिए 3 नवंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्लास्टिक प्रोडक्ट मैनुफैक्चरिंग टेक्नीक्स की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

अधीक्षण अभियंता (प्रशिक्षण प्रकोष्ठ) सुमित सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर सिपेट की ओर से सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिभागी प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

शुभारंभ अवसर पर मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (ओएंडएम) पीके स्वाइन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टीएसएस) एमके गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर पहुंया और अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) एसके पाठक उपस्थित रहे।

यह पहल ग्रामीण युवाओं को तकनीकी कौशल और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।