‘रन फॉर यूनिटी’: एकता की दौड़, पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मकता का उत्सव

कोरबा। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ ने कोरबा जिले में एकता की भावना को नई ऊंचाई दी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अधिकारी, कर्मचारी, छात्र, कामकाजी नागरिक,जनप्रतिनिधि,एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने दौड़ में जोश भरा। साथ ही रचनात्मक प्रतियोगिताएं और पौधरोपण ने आयोजन को पर्यावरण-अनुकूल और स्मरणीय बना दिया।

सिटी कोतवाली पुलिस के नेतृत्व में सीतामणी चौक से गौमाता चौक तक धावकों ने दौड़ लगाई। सिविल लाइन पुलिस ने नेताजी चौक से थाना तक, बालकोनगर में सिविल सेंटर से थाना तक आयोजन किया।

दीपका,करतला,कटघोरा(अग्रसेन भवन से थाना), बांकीमोंगरा, दर्री, हरदीबाजार, लेमरू, श्यांग, पाली, कोरबी, जटगा और मोरगा में मुख्य मार्गों पर थाना प्रभारियों ने कुशल संयोजन किया।

पब्लिक सेक्टर और विभिन्न विभागों ने धावकों को ट्रैक सूट प्रदान किए। समापन अवसर पर छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई, निबंध लिखे और पौधे रोपे।

पुलिस विभाग ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और युवा रचनात्मकता को बढ़ावा देने में भी सफल रहा।