KORBA BREAK: हिंदू क्रांति सेना ने हसदेव महाआरती रद्द की, भविष्य के आयोजनों पर संशय

कोरबा। स्थल विवाद और आपसी खींचतान के बीच हिंदू क्रांति सेना ने कार्तिक पूर्णिमा पर 5 नवंबर को होने वाली हसदेव महाआरती का आयोजन रद्द कर दिया।

पिछले तीन वर्षों से संगठन देव दीपावली पर माँ सर्वमंगला मंदिर घाट और कुदरा घाट (पुरानी बस्ती छठ घाट) पर भव्य महाआरती आयोजित करता रहा है। इस बार प्रशासन ने पहले मंदिर घाट पर अनुमति दी, लेकिन बाद में नमामि हसदेव समिति के साथ आधा-आधा हिस्सा बांट दिया।

संगठन का कहना है कि सीमित स्थान में भव्य आयोजन असंभव है। लगातार विवादों से अब हसदेव महाआरती और हिंदू नववर्ष शोभायात्रा जैसे कार्यक्रमों का भविष्य अनिश्चित है। आगे की रणनीति बैठक में तय होगी।