उपभोक्ता आयोग कोरबा मे मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

कोरबा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कार्यालय कोरबा में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ। आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सदस्य पंकज कुमार देवड़ा तथा कर्मचारी रामनारायण पटेल, मनीराम श्रीवास, राजेश्वर राव इंग्ले, संजय कुमार शर्मा, नूतन कुमार राजपूत, आरती श्रीवास, दुर्गा चौबे और आनंद ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरदार पटेल के राष्ट्र एकीकरण में योगदान को याद किया गया।